मध्य प्रदेश

शिवराज ने पीपल, नीम और खिरनी के पौधे लगाए

भोपाल, 31 जुलाई : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बच आज यहां स्मार्ट उद्यान में पीपल, नीम और खिरनी के पौधे लगाए।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार पौधरोपण में श्री चौहान के साथ विज्ञापन जगत की जानी-मानी हस्ती पद्मश्री पीयूष पांडे सीईओ, ओएनएम और लाड़ली लक्ष्मी बेटियों सृष्टि मालवीय, खुशीता पालीवाल, अवनि यादव, आराध्या वर्मा और इरा शर्मा ने भी पौधारोपण किया। पूर्व महापौर भोपाल आलोक शर्मा उपस्थित थे।

इस अवसर पर कुलदीप शुक्ला ने अपनी स्व. माता की पुण्य-तिथि पर मुख्यमंत्री के साथ पौध-रोपण किया। इसके अवाला पर्वतारोही विशाल टाके मराठा, जो मध्य प्रदेश से एवरेस्ट की ऊँचाई तक पहुँचने वाले चौथे व्यक्ति हैं, ने भी पौधे लगाए।

आज लगाया गया पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। खिरनी का पेड़ भारत में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु आदि जगहों में होता है।

इसके फल नीम के फल जैसे होते हैं। जिन्हें खिरनी कहते हैं। खिरनी के फल का स्वाद बहुत मीठा और तासीर गरम होती है।

Related Articles

Back to top button