मध्य प्रदेश

शिवराज ने क्रिकेटर सौम्या तिवारी के साथ किया पौध-रोपण

भोपाल, 04 फरवरी : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंडी-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य सुश्री सौम्या तिवारी तथा उनके कोच सुरेश चेनानी के साथ पौध-रोपण किया।

श्री चौहान ने पीपल, सप्तपर्णी और शहतूत के पौधे लगाए। सुश्री सौम्या के पिता मनीष तिवारी, माता श्रीमती भारती तिवारी, उनकी बहन सुश्री साक्षी, अरेरा क्रिकेट अकादमी के सचिव हेमंत कपूर तथा परिवारजन दिनेश तिवारी, अक्षय तिवारी, संदीप तिवारी तथा पृथ्वीराज त्रिवेदी पौध-रोपण में साथ थे।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए आई.सी.सी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में भारत की जीत में भोपाल की सुश्री सौम्या तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्री चौहान के साथ समाजसेवी अमित मीना ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। राजेश मीना और नचिकेत मीना साथ थे।

Related Articles

Back to top button