मध्य प्रदेश
शिवराज ने की मुर्मू के आगमन की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल, 23 फरवरी : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी तीन मार्च को राजधानी भोपाल के आगमन की तैयारियों की आज समीक्षा की।
श्री चौहान ने राजकीय विमानतल पर इन तैयारियों की समीक्षा की।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू अपने प्रवास के दौरान 7वें अंतरराष्ट्रीय धर्म धम्म कॉन्फ्रेंस 2023 का शुभारंभ करेंगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यहीं पर ही विधानसभा सत्र की तैयारियों के संबंध में भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की।