विश्व

चीन में शिपयार्ड दुर्घटना में सात लोगों की मौत

वुहान, 15 अप्रैल : चीन में हुबेई प्रांत के झोंगशियांग शहर में एक शिपयार्ड में दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना वेइलोंग शिपयार्ड में शुक्रवार सुबह करीब 10:20 बजे हुई। सभी घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और उनकी हालत स्थिर है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गये। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button