मध्य प्रदेश

शिवराज ने गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल, 26 जनवरी : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।

श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं तथा बधाई। आज गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी दोनों एक ही दिन आए हैं। हम सब उल्लास और आनंद से भरे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समृद्धशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली तथा संपन्न भारत का निर्माण हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण हो रहा है। हम संकल्प लें कि मध्यप्रदेश के समृद्धि व विकास के लिए, जनता के कल्याण के लिए अपनी सम्पूर्ण क्षमताओं को झोंककर काम करेंगे और अपने प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे ले जाएंगे। आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button