भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ : 14 सितम्बर)

नयी दिल्ली 13 सितम्बर: भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 14 सितंबर को होने वाली घटनाएं इस प्रकार है..

1770 : डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1833 : विलियम बेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आया।
1901 : अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या।
1917 : रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया।
1923 : प्रसिद्ध कानूनविद् एवं भूतपूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री राम जेठमलानी का शिकारपुर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।
1949 : संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया।
1959 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा।
1960 : खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।
1998 : माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी।
2000 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लांच किया।
2000 : तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया।
2001 : अल कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका ने 40 अरब डॉलर मंजूर किए।
2007 : जापान ने तानेगाशिया स्‍थित प्रक्षेपण केन्‍द्र से पहला चन्‍द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।
2008 : रुस के पेर्म हवाई अड्डे पर एयरोफ़्लोट विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 88 लोगों की मौत।
2011 : तमिलनाडु में एक ट्रेन के ट्रैक पर खड़ी ट्रेन से टकरा जाने से 10 लोगों की मौत हुई और 70 अन्य घायल हुए।

Related Articles

Back to top button