अन्य राज्य

त्रिपुरा को मिला सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार

अगरतला, 02 अक्टूबर : स्वच्छ सर्वेक्षण सर्वेक्षण 2022 में त्रिपुरा को 100 से कम शहरी स्थानीय निकायों वाले छोटे राज्य में देश का सबसे स्वच्छ राज्य घोषित किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा किए गए वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में त्रिपुरा को सबसे स्वच्छ राज्य के रूप में सम्मानित किया।

त्रिपुरा शहरी विकास मंत्री मनोज कांति देव ने ‘इंडियन स्वच्छता लीग’ अभियान के पहले संस्करण में राज्य के अगरतला शहर को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रमाणपत्र प्राप्त किया। जिसे आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2022 तक कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए शुरू किया गया था।

इस पहल की शुरूआत केंद्र सरकार द्वारा तीन से 10 लाख आबादी वाले शहरों में से एक को कचरा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त शहर बनने हेतु सम्मानित करने के लिए की गई है।

Related Articles

Back to top button