मध्य प्रदेश

सिवनी में राहत राशि घोटाले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

सिवनी 22 नवंबर : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की केवलारी तहसील में राहत राशि ग्यारह करोड सोलह लाख के नियम विरूद्ध भुगतान के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड में लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तहसील केवलारी में राहत राशि के भुगतान के मामले में फर्जीवाड़ा कर खातों में जमा राशि को निकलवा कर अपना कमीशन लेने के बाद वापस लिपिक तक पहुंचाने वाले बिचौलियों के तौर पर काम करने वाले दो चचेरे भाइयों को केवलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में श्रेष्ठ अवधिया एक निजी बैंक का कर्मचारी बताया जा रहा था जबकि विशेष अवधिया भी उसके साथ काम करता था।

सूत्रों के मुताबिक 11.16 करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले फरार लिपिक सचिन दहायत से दोनों आरोपितों की गहरी दोस्ती थी। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है। न्यायालय ने दोनों को 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा है। आरोपितों से प्रकरण में मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को निजी खातों में जमा आरोपितों के 4 से 5 बैंक खातों की जानकारी मिली है, इन बैंक खातों में जमा राशि को खंगाला जा रहा है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि इन बैंक खातों में कितना लेनदेन किया गया है।

प्रशासन ने आरोपियों के घरों पर भी दबिश देना प्रारंभ कर दिया है, बीते दिवस सोमवार की गई कार्यवाही में पुलिस को चचेरे भाईयों के घर में कीमती सोने-चांदे के जेवर नहीं मिले हैं। कार्रवाई के दौरान घर में परिवार के लोग नहीं मिले।

Related Articles

Back to top button