मध्य प्रदेश

व्यापारी की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी, 30 जुलाई : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में एक व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि करैरा में नदी के पुल के पास मीट मार्केट में दुकान संचालित करने वाले कुलदीप खटीक (28) शुक्रवार की रात को अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में ठकुरी जाटव और उसके पुत्र गोलू जाटव ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ उनको रोका और विवाद किया। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। घायल कुलदीप को उपचार के लिए करैरा के स्वास्थ्य केन्द ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पिता-पुत्र को कल ही गिरफ्तार कर लिया है। शेष तीन लोगों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button