मध्य प्रदेश

विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी निंदनीय: कमलनाथ

भोपाल, 26 मार्च : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी को निंदनीय बताया है।

श्री कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी की वे निंदा करते हैं। युवा आदिवासी नेता का अपराध यही है कि उन्होंने चोर को चोर कहा और अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि भाजपा सरकार बुरी तरह डर गयी है। वह आदिवासी समुदाय और विरोध की हर आवाज को कुचल देना चाहती है। इस कार्यवाही से भाजपा का आदिवासी विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी विक्रांत भूरिया के साथ है। हम सभी राजनीतिक और कानूनी विकल्पों से इस तानाशाही का विरोध करेंगे।

Related Articles

Back to top button