मध्य प्रदेश
विष्णुदत्त हुए बाइक रैली में शामिल
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/08/14259872280.jpg?resize=680%2C470&ssl=1)
भोपाल, 10 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज राजधानी भोपाल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली में शामिल हुए।
ये कार्यक्रम स्थानीय रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में महापौर मालती राय और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ब्रह्मप्रकाश पेठीया भी उपस्थित रहे।
केंद्र सरकार द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा अभियान में विश्वविद्यालय कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में आज बाइक रैली निकाली गई।