भारत

खडगे, राहुल-प्रियंका ने दी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली 30 मार्च : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रामनवमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और सबकी खुशहाली की कामना की।

श्री गांधी ने ट्वीट किया ”समस्त देशवासियों को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करता हूं यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख और समृद्धि ले कर आए।”

श्री खडगे ने कहा ”समस्त देशवासियों को राम नवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है ये पर्व हमारे जीवन में संयम, त्याग, मर्यादा व सेवा के महान आदर्शों का संचार करे।”
श्रीमती वाड्रा ने कहा ”होगी जय, होगी जय, हे पुरूषोत्तम नवीन। कह महाशक्ति राम के वदन में हुई लीन।” सभी देशवासियों को पावन पर्व रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।”

Related Articles

Back to top button