भारत
मुर्मू ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व दी शुभकामनाएं
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/12/download-53.jpeg?resize=273%2C184&ssl=1)
नयी दिल्ली 29 दिसंबर : राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने आज गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा, “गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। खालसा पंथ के संस्थापक, ‘सरबंस दान’ गुरु गोबिंद सिंह जी ने हमेशा समानता और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। मानवता की सेवा के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमें निरंतर प्रेरित करती रहती है।”
उल्लेखनीय है कि आज सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व देश विदेश में मनाया जा रहा है। इस को लेकर राजधानी दिल्ली सभी गुरूद्वारों में विशेष तैयारियां की गई है।