अन्य राज्य

पश्चिम बंगाल में एंबुलेंस की टक्कर के बाद भीड़ ने जाम किया राष्ट्रीय राजमार्ग

हावड़ा, 15 अक्टूबर : हावड़ा जिले के उलुबेरिया में एम्बुलेंस ने एक महिला और उसकी 10 वर्षीय पुत्री को कुचलने के बाद सैंकड़ों लोगों ने शनिवार को पश्चिम बंगाल को तमिलनाडु से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि अपर्णा कोले (35) और उनकी पुत्री पुशु शुक्रवार को जब बगनान जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। उसी दौरान एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने मां-पुत्री को कुचल दिया। पीड़ित पुशु को छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के बाद गुस्से में आकर स्थानीय निवासी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमा हो गए और उन्होंने कार में आग लगा दी। मौका पाकर कार चालक फरार हो गया।

स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में एक अंडरपास की मांग की।

Related Articles

Back to top button