अन्य राज्य

बंगाल भाजपा का बुधवार को मोयना बंद का आह्वान

कोलकाता 02 मई: पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बूथ समिति के अध्यक्ष विजय कृष्ण भुनिया के कथित अपहरण और बाद में हत्या के विरोध में बुधवार को पूर्वी मिदनापुर जिले में 12 घंटे के मोयना बंद का आह्वान किया है।
विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी कल सुबह से शाम तक मोयना बंद रखेगी , हालांकि आपातकालीन सेवाओं को बंद के दायरे से बाहर रखा जायेगा।

इससे पहले घटना से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टेट हाईवे पर सड़क जाम कर दिया और मोयना थाने का घेराव किया। स्थानीय भाजपा विधायक एवं पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा भी आंदोलन में शामिल हुए। बाद में अधिकारियों की समझाइश पर जाम हटाया गया।

भाजपा ने भुनिया के कथित अपहरण और उसके बाद उनकी हत्या के लिए सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इसमें अपनी संलिप्तता से इनकार किया और कहा कि इस घटना की वजह पारिवारिक विवाद है।
इस बीच इलाके में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

Related Articles

Back to top button