अन्य राज्य

बिहार : उर्दू स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार के अवकाश पर नहीं थम रहा वबाल

पटना 02 अगस्त : बिहार में कई जिलों के मुस्लिम बहुल सीमांचल इलाकों के स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार को अवकाश होने पर सियासी वबाल नहीं थम रहा है।

विशेषकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दोनों प्रमुख घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) इस मुद्दे पर एक दूसरे पर निशाना साधने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता जमा खान ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह पर निशाना साधा।

श्री खान ने कहा कि स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंह का उसकी तुलना शरिया कानून से करना अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री सिंह सुर्खियों में रहने के लिए इस तरह का बयान दिए जाने के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि श्री सिंह ने इस बार स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी होने पर सियासी बयानबाजी की है।

Related Articles

Back to top button