अन्य राज्य

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने किया विधानसभा से बहिर्गमन

कोलकाता 21 : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ममता सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किए जाने के बाद विधानसभा से बहिर्गमन किया।

ममता सरकार के मंत्री अखिल गिरी ने बताया कि विपक्षी दल के प्रस्ताव विस अध्यक्ष ने खारिज कर दिया। इसके बाद श्री शुवेंदु अधिकारी विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विस अध्यक्ष ने यह कहते हुए भाजपा के प्रस्ताव को खारिज कर दिया कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इस संबंध में कोलकाता में उच्च न्यायालय में कई जनहित याचिकाएं दायर की गयी हैं।

भाजपा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर राज्य के मंत्री अखिर गिरी को बर्खास्त करने तथा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

इस बीच भाजपा की महिला इकाई ने इस मुद्दे को लेकर मध्य कोलकाता में स्वायर से मेट्रो चैनल तक रैली निकाली और श्री गिरी के इस्तीफे तथा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

सदन से बहिर्गमन करने के बाद श्री अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायक विधानसभा के गलियारे में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी विधायक अपने गले में श्रीमती मुर्मू की तस्वीरें लटकाए हुए हैं और श्री अधिकारी के साथ सभी प्रदर्शनकारी भाजपा विधायक सुश्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

वहीं सदन में मौजूद श्री गिरी ने श्री अधिकारी तथा भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि वह (श्री गिरी) अपनी टिप्पणी को लेकर पहले ही माफी मांग चुके हैं और अब विपक्ष को इस मुद्दे को नहीं उठाना चाहिए।

उधर, लोकसभा सांसद लॉकेट चर्ट्जी के नेतृत्व में भाजपा की महिला इकाई ने श्रीमती मुर्मू का अपमान करने पर श्री गिरी की गिरफ्तार की मांग को लेकर कॉलेज स्वायर पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में श्रीमती चटर्जी के अलावा पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार, सजल घोष सहित पार्टी की शीर्ष नेता शामिल हुयीं।

Related Articles

Back to top button