अन्य राज्य
अक्टूबर में बेटिकट रेल यात्रियों से चैकिंग 3.30 करोड़ का जुर्माना वसूला
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/11/88f65b2c-5ae1-11ed-b94b-b3f9cc86d77c_1667416100490.webp?resize=550%2C309&ssl=1)
जैतो, 09 नवंबर : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल में अक्टूबर में बेटिकट रेल यात्रियाें से तीन करोड़ 30 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
रेल मंडल प्रबंधक सीमा शर्मा ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चेकिंग स्टाफ ने 37758 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। फिरोजपुर मंडल में राजस्व अर्जित करने के लक्षित ढाई करोड़ रुपये से 32 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि इसके अलावा स्टेशनों और रेल परिसर में गंदगी फैलाने के कारण 538 लोगों से एंटी लिटरिंग एक्ट के रूप में एक लाख रुपये से अधिक वसूल किये गये।