अन्य राज्य

कांग्रेस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस समेत स्वतंत्रता सेनानियों की करवाई हत्या : यतनाल

रायचूर, 08 सितंबर  पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की हत्या करायी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस के हत्यारी कांग्रेस हैं। ईमानदारी से काम करने वाले कई स्वतंत्रता सेनानियों को कांग्रेस ने मार डाला। सुभाष चंद्र बोस की मौत अभी भी सवालिया निशान है। कांग्रेस ने यह छिपाया कि यह हत्या थी या हवाई त्रासदी। कई लोगो का कहना है ‘ नेहरू (जवाहरलाल नेहरू) ने बोस को मरवाया।’

विपक्षी नेताओं की सनातन धर्म विरोधी टिप्पणियों पर श्री यतनाल ने उन्हें ईसाई धर्म और इस्लाम के खिलाफ टिप्पणी करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, “एक नेता ने हिंदू धर्म की उत्पत्ति के बारे में पूछा। वे सनातन धर्म पर सवाल कैसे उठा सकते हैं? अगर उनमें साहस है, तो उन्हें इस्लाम या ईसाई धर्म पर सवाल उठाने दें।”

श्री यतनाल ने द्रमुक नेता डी राजा के उस बयान पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुगलों, औरंगजेब और अन्य ने भारत पर आक्रमण किया और देश का इस्लामीकरण करने में विफल रहे, उन्होंने कहा कि सनातन धर्म एचआईवी एड्स और कुष्ठ रोग से प्रभावित है।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत है और रामायण और महाभारत से भी पहले अस्तित्व में था। उन्होंने कहा, “सनातन धर्म की जड़ें कोई नहीं ढूंढ सकता। यह भगवान की रचना है।”

 

Related Articles

Back to top button