अन्य राज्य

त्रिपुरा में माकपा कार्यकर्ता पर हमला

अगरतला, 06 दिसंबर : त्रिपुरा के चारिलम लितान साहा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उत्तरमुरा शाखा सचिव लिटन भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्हाेंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चारिलम लितान साहा में उत्तरमुरा के माकपा शाखा सचिव लिटन साहा पर रविवार की रात पास के एक गांव में उनके दोस्त के विवाह समारोह के दौरान बुरी तरह पीटा। जब उनके दोस्त और उसके पिता ने हमलावरों के चंगुल से लिटन को छुड़ाने की कोशिश की, तो उन पर भी कथित तौर पर हमला किया गया। लिटन को गंभीर हालत में बिशालगढ़ अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। उनके बयान के आधार पर इस घटना की जांच शुरू की गयी है।

लिटन ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले से ही भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से माकपा छोड़ने की धमकी मिल रही थी। उन्होंने कहा कि वह हमलावरों की पहचान कर सकते हैं।

कांग्रेस नेता आशीष साहा ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिछले दो महीनों में कम से कम छह बार विपक्षी माकपा और कांग्रेस पर हमला किया है और इन हमलों में कम से कम 56 लोग घायल हुए है जबकि एक माकपा समर्थक की मौत हो गयी है। पुलिस हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के ठोस कदम नहीं उठाए हैं। इसके अलावा, विपक्षी कार्यकर्ताओं पर ही झूठे मामलों लगाकर गिरफ्तार कर लिए गए।

माकपा ने आरोप लगाया कि 2018 में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन के सत्ता में आने के बाद से कम से कम 24 वामपंथी नेताओं की हत्या कर दी गई है। वहीं भाजपा कार्यकताओं के हमले में 500 से अधिक घायल हो गए और हजारों को घरों से भगा दिया गया।

Related Articles

Back to top button