अन्य राज्य
ट्रेन से टकराकर हथिनी की मौत, बछड़ा घायल
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/10/India-Elephants-Killed-AP.jpg?resize=780%2C470&ssl=1)
पलक्कड़ (केरल), 14 अक्टूबर : केरल में पलक्कड़-कोयंबटूर रेल खंड पर वालयार के समीप शुक्रवार को एक रेलवे ट्रैक पार करते समय चलती ट्रेन से टकराकर एक 20 वर्षीय जंगली हथिनी की मौत हो गई और उसका शावक घायल हो गया।
कन्याकुमारी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के दौरान यह दुर्घटना हुई। हथिनी का शव हालांकि पटरी से दूर जाकर गिरा, जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित नहीं हुईं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार घायल शावक जंगल में चला गया और वन अधिकारी उपचार करने के लिए उसकी तलाश कर रहे हैं।