featureविश्व

फ्लोरिडा में गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत

वाशिंगटन, 23 फरवरी : अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक बंदूकधारी ने पूरे दिन गोलीबारी कर एक टेलीविजन रिपोर्टर और एक नौ वर्षीय लड़की सहित तीन लोगों की हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया है।

ऑरेंज काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

शेरिफ कार्यालय ने बुधवार को कहा कि आज हुई गोलीबारी में 20 वर्षीय एक महिला , नौ साल की एक लड़की और न्यूज 13 के एक कर्मचारी की मौत हो गई। हम उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

ऑरेंज काउंटी शेरिफ जॉन मीना ने पहले कहा था कि संदिग्ध कीथ मेल्विन मूसा (19) पुलिस हिरासत में है। मूसा पर बुधवार सुबह 20 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने का आरोप लगाया गया और बाद में दोपहर में चार और लोगों को गोली मारने पर उसके खिलाफ और आरोप लगाए जाने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button