अन्य राज्य

हिमाचल में फैक्ट्री में लगी आग, दो लापता

शिमला 24 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के औद्योगिक क्षेत्र ग्राम हटली में ई-कचरा फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी। इस हादसे में दो लोग लापता हैं।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ई-कचरा फैक्ट्री में शुक्रवार रात साढ़े दस बजे के करीब बिजली के शार्ट सर्किट होने से यह बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे के वक्त फैक्ट्री में पांच लोग मौजूद थे, जिनमें से तीन लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन दो लोगों के झुलसने के बाद उनका अभी तक तक लापता नहीं चला है।

होमगार्ड, पुलिस, स्थानीय प्रशासन द्वारा तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि जो दो लाेग लापता ह उनके नाम नेपाल निवासी विवेकानंद महतो और सूरज कुमार है।
विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा है।

Related Articles

Back to top button