अन्य राज्य

जल सप्लाई,सेनिटेशन विभाग का पहला राज्य स्तरीय जनता दरबार छह फरवरी को: जिम्पा

अमृतसर, 03 फरवरी : पंजाब सरकार ने अपनी किस्म के पहले जनता दरबार की शुरुआत जल आपूर्ति और सेनिटेशन विभाग से की है। पहला राज्य स्तरीय ऑनलाइन जनता दरबार छह फरवरी को लगाया जायेगा। इस ऑनलाइन जनता दरबार में लोगों की सुनवाई जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा द्वारा की जायेगी।

श्री जिम्पा ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अंतर्गत पहले राज्य स्तरीय ऑनलाइन जनता दरबार का प्रबंध छह फरवरी को पूर्वाह्न 11.30 से दोपहर बाद दो बजे तक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे जनता दरबार हर 15 दिनों बाद लगाए जाएंगे, जिससे मान सरकार की तरफ से किये वायदे अनुसार लोगों को सरकारी सेवाएं उनके घरों पर दी जा सकें। उन्होंने कहा कि जनता दरबार की सफलता के लिए ज़िला स्थानों पर तैनात अफसरों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

श्री जिम्पा ने कहा कि पेयजल की बेहतर क्वालिटी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बहुत गंभीर है और इस ओर योग्य प्रयत्न कर रही है। इसके अलावा गाँवों में सेनिटेशन को यकीनी बनाने के लिए भी पंजाब सरकार की तरफ से बहुत सी योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button