अन्य राज्य

तमिलनाडु में ट्रैक्टर, बस की भीषण भिडंत में पांच लोगों की मौत, सात घायल

चेन्नई, 23 फरवरी : तमिलनाडु में धर्मपुरी जिले के कावेरीपट्टनम में एक ट्रैक्टर और एक बस के बीच भीषण भिडंत होने से पांच लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना उस दौरान हुयी जब एक ट्रैक्टर पर 12 लोग सवार होकर सावुलूर गांव से आन्ध्र प्रदेश के देवकोटा गांव में कृषि कार्य के लिए जा रहे थे। बेंगलुरु से शिवकाशी की ओर जा रही कि एक बस की अचानक ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी और सात लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और एक तीन महीने का शिशु शामिल है।

सूत्रों के अनुसार सभी घायलों को तमिलनाडु के कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक शिशु के अलावा, मुथु, मल्ली, मुनुसामी और वसंती हैं।

Related Articles

Back to top button