अन्य राज्य

मदरसे में पूजा करने के आरोप में चार गिरफ्तार

बीदर 07 अक्टूबर : कर्नाटक में बीदर की पुलिस ने मदरसे में घुसने और परिसर में कथित रूप से पूजा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब दशहरा जुलूस में भाग लेने वाले लोगों का एक समूह ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते हुए ऐतिहासिक महमूद गवां मदरसे में जबरदस्ती घुस गया। यह मदरसा 1460 के दशक में बनाया गया था और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा इसका रखरखाव किया जाता है।

इस घटना के वायरल वीडियो में लोगों को मदरसे की सीढ़ी पर खड़े होकर अंदर जाने की कोशिश करते देखा जा सकता है।
अगली सुबह महमूद गवां मदरसे में बदमाशों के जबरन घुसने के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने कुल नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button