अन्य राज्य

बंगाल में आग लगने से चार लोग घायल

कोलकाता, 09 जनवरी : पश्चिम बंगाल के दक्षिण कोलकाता शहर के चेतला इलाके में आग लगने से दो बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चेतला इलाके में स्थित एक घर में देर रात अचानक आग लग गयी, जिसमें एक महिला, पुरुष और उनका एक 18 महीने का बच्चा और एक पांच साल का बच्चा घायल हो गया है।

उन्होंने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद, घायलों को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया है। यह दुर्घटना चेतला हाट रोड पर उनके घर में रसोई गैस सिलेंडर के रिसाव के कारण हुआ हुई। घर में आग लते हुए सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा और इसके बारे में अन्य लोगों को सतर्क किया।
पुलिस का भी मानना है कि आग लगने का कारण गैस रिसाव हो सकता है।

Related Articles

Back to top button