अन्य राज्य

गंधाडा गुडी’ प्रकृति को पुनीत राजकुमार का तोहफा: मोदी

बेंगलुरू/नयी दिल्ली 09 अक्टूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्नड सिनेमा के दिवंगत सुपरस्टार पुनीत राजकुमार उर्फ अप्पू की आने वाली फिल्म ‘गंधाडा गुडी’ को प्रकृति , कर्नाटक की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण को अभिनेता की ओर से दिया गया एक तोहफा बताया है।

प्रधानमंत्री ने रविवार को अपने ट्वीट में कहा “ अप्पू आज भी दुनिया भर के करोड़ों दिलों में जिंदा हैं। वह जबरदस्त प्रतिभा , ऊर्जा और अतुलनीय कौशल के धनी थे। उनकी आने वाली फिल्म ‘गुधाडा गुडी’ प्रकृति , कर्नाटक के अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण संरक्षण को उनका तोहफा है। इस फिल्म के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से दिवंगत अभिनेता की फिल्म ‘गंधाडा गुड़ी’ के ट्रेलर लॉन्च की जानकारी दी। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री को टैग करते हुए अश्विनी पुनीत राजकुमार ने कैप्शन में लिखा, “आज हमारे लिए भावुक दिन है। हम ‘गंधाडा गुड़ी’ का ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट अप्पू के दिल के बेहद करीब था। अप्पू ने हमेशा आपके साथ हुई मुलाकातों को संजोया। वह इसे व्यक्तिगत रूप से आपके साथ साझा करना पसंद करते। ”

उन्होंने कहा “आज पुनीत हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका जीवन और किया गया काम हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा और लोगों को वसुधैव कुटुंबकम की भावना को अपने जीवन मे उताने के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

गौरतलब है कि कन्नड फिल्माें के जाने-माने सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का बीते वर्ष 29 अक्तूबर 2021 को पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से 46 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनकी पहली पुण्यतिथि से एक दिन पहले 28 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही उनकी यह फिल्म उनके चाहने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

Related Articles

Back to top button