अन्य राज्य

असम में दो करोड़ रुपये से अधिक का गांजा जब्त

गुवाहाटी, 20 जनवरी : असम पुलिस ने यहां एक ट्रक से दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजा जब्त करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने कहा कि विशिष्ट सूचना के आधार पर शहर के खानापारा में गुरुवार रात तलाशी अभियान चलाया गया, उस दौरान, एक ट्रक से करीब 320 किलोग्राम तक का प्रतिबंधित गांजा जब्त किया गया। गांजे कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है।
उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ मणिपुर से मंगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button