अन्य राज्य

अत्याचार पीड़ितों को 7.65 करोड़ की मुआवजा राशि जारी

चंडीगढ़, 20 जनवरी: पंजाब सरकार ने अत्याचार से पीड़ित परिवारों के कल्यार्थ वर्ष 2022-23 के लिए 7.65 करोड़ की राशि जारी कर दी है।

राज्य की सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि केंद्रीय प्रायोजित योजना नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम-1955 और अत्याचार निरोधक अधिनियम-1989 के अंतर्गत साल 2022-23 के दौरान बजट उपबंध के राज्य के हिस्से के तौर पर उक्त राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवज़ा राशि जल्द मुहैया कराने के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button