अन्य राज्य

सूडान में फंसे लोगों के बारे में मांगी जानकारी

नैनीताल 23 अप्रैल : सूडान में फंसे भारतीयों को लाने के प्रयास तेज हो गये हैं। उत्तराखंड में नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद वासियों से अपील की कि फंसे परिचितों एवं परिजनों का विवरण जिला प्रशासन को जल्द उपलब्ध कराएं।

श्री गर्ब्याल ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा सूडान संकट के चलते फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सूडान में फंसे हुए भारतीय व्यक्तियों की ट्रैकिंग के लिए उनके विवरण संकलित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में सभी जनपद वासियों को सूचित किया जाता है कि अपने परिजनों के सदस्यों के नाम पासपोर्ट नंबर और संपर्क नंबर (मोबाइल नंबर व्हाट्सएप नंबर), लोकेशन तथा संभव हो तो पूर्ण पता दूरभाष नंबर 05942- 235343 तथा व्हाट्सएप्प नंबर 9411188666 के अलावा ईमेल आईडी [email protected] पर भेज सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि सभी की सूचना संकलित कर प्रदेश के आयुक्त के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button