अन्य राज्य
कश्मीर: सड़क दुर्घटना में सात घायल
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/09/download-10-15.jpg?resize=301%2C167&ssl=1)
जम्मू, 15 सितंबर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को एक यात्री वाहन के फिसलकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार सात लोग घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि वाहन कोटरंका के बाई नंबल गांव से राजौरी जा रहा था। इस दौरान चालक के नियंत्रण खोने से मंदिर गाला के पास वाहन खाई में गिर गया।
पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायलों की हालत स्थिर है।
घायलों की पहचान बशरत अहमद, गुड्डी बेगम, मेहरीन कौसर, सईदा तबस्सुम, दिलशाद अहमद, गुलनाज अख्तर और सुलेमान अहमद के रूप में की गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।