अन्य राज्य

बागेश्वर में तेंदुए ने वृद्ध महिला को मारा

नैनीताल, 30 जुलाई: उत्तराखंड के बागेश्वर केे काफलीगैर तहसील के असों गांव में तेंदुए ने शनिवार तड़के एक वृद्ध महिला को मौत के घाट उतार दिया। प्रशासन ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

वन विभाग के रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि घटना आज तड़के चार से साढ़े चार बजे के बीच घटी है। गांव की 74 साल की एक बुजुर्ग महिला सुबह शौच के लिये खेत में गयी थी। इसी दौरान घात लगाये तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

तेंदुआ महिला को घसीट कर दो से तीन खेत नीचे ले गया। तेंदुआ महिला का शव खा गया। घटनास्थल पर महिला का धड़ बरामद हुआ। इस घटना के बाद गांव और आपपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। श्री करायत ने बताया कि मौके पर प्रशासन एवं वन विभाग की टीम पहुंची और शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

उन्होंने वन विभाग की ओर से भी आवश्यक कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है और वन विभाग की ओर से मौके पर पिंजड़ा लगाने की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

Related Articles

Back to top button