अन्य राज्य

मोहाली इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हमले का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर : पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी और एटीएस महाराष्ट्र के साथ एक संयुक्त अभियान में मोहाली में इंटेजिलेंस मुख्‍यालय पर हुए आरपीजी हमले के मुख्य आरोपी चरत सिंह को आज सुबह मुंबई से गिरफ्तार किया।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्विटर पर कहा कि पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए केंद्रीय एजेंसी और एटीएस महाराष्ट्र के साथ एक संयुक्त अभियान में आज सुबह मुंबई से इंटेल मुख्यालय मोहाली, पंजाब में आरपीजी हमले के मुख्य आरोपी चरत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह कनाडा स्थित बीकेआई आतंकवादी लखबीर सिंह लांडा का प्रमुख संचालक और सहयोगी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की दृष्टि के अनुसार राज्य को अपराध मुक्त बनाने का प्रयास करेगी।

Related Articles

Back to top button