अन्य राज्य

मान ने 3600 सफाई कर्मचारियों को स्थाई करने के पत्र सौंपे

लुधियाना, 15 अगस्त : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 3600 सफ़ाई कर्मचारियों की सेवा स्थायी करने संबंधी पत्र सौंपे।

यहाँ गुरु नानक स्टेडियम में दो सफ़ाई सेवकों दीपल कुमार और मोनिका को सांकेतिक तौर पर पत्र सौंप कर इस मुहिम की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सफ़ाई सेवकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। नगर निगम के साथ तकरीबन 3600 सफ़ाई कर्मचारी और सफ़ाई मित्र ठेके पर काम कर रहे हैं, जिनकी सेवाओं को अब सरकार ने स्थाई कर दिया है। यह मुहिम आज सांकेतिक तौर पर शुरू की गई है और बाकी कर्मचारियों को भी आने वाले दिनों में सेवाएं स्थायी करने के पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी नगर काउंसिलों और निगमों में काम करने वाले सभी सफ़ाई कर्मचारियों की सेवाएं स्थाई करने का वादा पूरा करेगी। इस परोपकार के काम के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। आप सरकार इन कर्मचारियों के साथ हमेशा चट्टान की तरह खड़ी है और उनके कल्याण के लिए हरेक अपेक्षित कदम उठाया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट की नई वेबसाइट भी लॉन्च की। इस वेबसाइट पर लोग अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगे, जिसके बाद वह घर बैठे-बैठे इन शिकायतों पर हुई कार्यवाही पर नजऱ रख सकेंगे और रिपोर्ट हासिल कर सकेंगे।

इस वेबसाइट द्वारा लोग पी.सी.सी. रिपोर्ट, एफ.आई.आर. डाउनलोड, सभी अधिकारियों, थाना प्रमुखों और अन्य के संपर्क नंबर भी हासिल कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button