अन्य राज्य

त्रिपुरा के नागोबा मंदिर में मुंडा ने की पूजा-अर्चना

आदिलाबाद, 22 जनवरी : केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को तेलंगाना के आदिलाबाद जिला में नागोबा मंदिर में पूजा अर्चना की।
जिले मे इंद्रवल्ली मंडल के कैलाशपुर में स्थित नागोबा मंदिर में पहुंचने पर श्री मुंडा का आदिवासियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। बाद में उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा की।
श्री मुंडा के साथ तेलंगाना प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार और आदिलाबाद के सांसद सोयम बाबू भी थे।

मंदिर में दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री और श्री संजय ने नागोबा जतारा ‘दरबार’ का दौरा किया।
इससे पहले श्री मुंडा का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आरजीआईए), शमशाबाद में श्री संजय और अन्य लोगों ने स्वागत किया। बाद में केंद्रीय मंत्री शमशाबाद से हेलीकॉप्टर से नागोबा जतारा के लिए रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button