मध्य प्रदेश

सिवनी में हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

सिवनी, 20 अक्टूबर : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि लखनादौन विकासखंड मुख्यालय में स्थित सिविल अस्पताल की छत पर बीते 30 सितंबर को इलेक्ट्रिशियन बिक्की कहार का शव पाया गया था। जांच पड़ताल के दौरान विक्की की हत्या के मामले में आरोपी संतोष घुर्वे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद के कारण आरोपी ने यह कदम उठाया।

विक्की की हत्या की अशंका के चलते परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा 18 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन कर रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा गया था।

Related Articles

Back to top button