अन्य राज्य

गौ मांस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, चार फरार

नैनीताल 16 अक्टूबर फरार : उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में पुलिस ने रविवार को प्रतिबंधित गौ मांस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि चार फरार होने में कामयाब रहे।

मिली जानकारी के अनुसार गौ वंश संरक्षण स्क्वायड को सूचना मिली कि पुलभट्टा थाना के शहदौरा में गौ मांस की बिक्री हो रही है। पुलिस व गौ मांस स्क्वायड की ओर से मौके पर छापा मारा गया। इस दौरान पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस बेचते हुए गुड्डू निवासी शहदौरा, थाना पुलभट्टा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से 64 किलोग्राम गौ मांस भी बरामद किया। चार आरोपी फईम, आजाद उर्फ छोटू, आसिफ व मन्नू निवासी शहदौरा मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से गौ कशी से संबंधित उपकरण भी बरामद किये हैं।

फरार आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और सभी गौ कशी के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गौ वंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही अमल में ला रही है।

Related Articles

Back to top button