अन्य राज्य
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शुक्रवार को सिक्किम दौरे आयेंगी

गंगटोक, 01 नवंबर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को सिक्किम के दौरे पर आयेंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी यह पहली सिक्किम की यात्रा होगी।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राष्ट्रपति यात्रा के दौरान गंगटोक में कई आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी और अगले दिन नयी दिल्ली रवाना होने से पहले वह दक्षिण सिक्किम के एक शहर भी जा सकती है।
राष्ट्रपति मिजोरम की राजधानी आइजोल से चार नवंबर को यहां पहुंचेंगी और राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर नवनिर्मित डबल-लेन वाली यातायात सुरंग सहित कुछ सड़कों, संस्थानों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी।