भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 26 अक्टूबर)

नयी दिल्ली 25 अक्टूबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-

1775- अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर का जन्म।
1858- एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
1905- नॉर्वे को स्वीडन से मिली आजादी।
1934- महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना।
1950- संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
1951- विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1958- अमेरिका के पहले जेट विमान बोइंग 707 को पैन अमेरिका वर्ल्ड एयरवेज के लिए सेवा में शामिल किया गया।
1962- चीनी हमले के मद्देनजर राष्ट्रपति ने देश में पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
1969- चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री आर्मस्ट्रांग और एल्डरिन बम्बई पहुंचे।
1979- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क चुंग-ही की उनके ही पुराने मित्र और कोरियाई केन्द्रीय गुप्तचर एजेंसी के प्रमुख किम जाए-क्यू ने हत्या की।
1994- इजरायल और जॉर्डन ने 46 वर्ष के युद्ध के बाद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
1998- मध्य अमेरिकी देशों मैक्सिको, होंडुरास और निकारागुआ में आये भीषण तूफान से तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
2006- भारतीय संसद ने महिलाओं को दहेज और घरेलू हिंसा से बचाने के लिए कानून पारित किया गया।
2007-अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यान डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।
2015- अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।

Related Articles

Back to top button