अन्य राज्य

स्टालिन ने महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) के निधन पर व्यक्त किया शोक

चेन्नई 09 सितंबर : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से बहुत दुखी हैं और इससे एक युग का अंत हो गया है।

श्री स्टालिन ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा, “महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) के निधन से बहुत दुख हुआ, उन्होंने ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन किया। सात दशकों के शासनकाल में, उन्होंने 15 प्रधानमंत्रियों और आधुनिक इतिहास के कई प्रमुख घटनाओं को देखा, अब एलिजाबेथ (द्वितीय) युग समाप्त हो गया।”

श्री स्टालिन ने कहा, “महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) को लंबे समय तक उनकी गरिमा, शालीनता और प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा। शाही परिवार,ब्रिटेन के लोगों और दुनिया के सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं जो विश्व के महानतम शासकों में से एक के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button