अन्य राज्य

एसवाईएल विवाद पर बात मनोहर माहौल में हुई लेकिन मान साहब माने नहीं: मनोहर लाल

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर : सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर शुक्रवार को हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई।

बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार हुई इस बैठक में एसवाईएल को लेकर पंजाब के साथ कोई सहमति नहीं बनी। उच्चतम न्यायालय ने एसवाईएल के निर्माण के लिए कहा है, उस पर भी पंजाब सहमत नहीं है। एसवाईएल का निर्माण हमारे लिए जीवन मरण का सवाल है। अब मुख्यमंत्री इस विषय को लेकर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र शेखावत से बात करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी के लिए पहले भी ट्रिब्यूनल बनाया गया था, उसके बाद तीन जजों का नया ट्रिब्यूनल बनाया गया लेकिन ट्रिब्यूनल के फैसले अनुसार पानी के लिए भी एसवाईएल का निर्माण जरूरी है। पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ कुछ और जरूरी मुद्दों पर भी बातचीत हुई है। घग्गर नदी के पानी को साफ करने के लिए दोनों राज्यों के सिंचाई विभाग के अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है।
बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत दोनों राज्यों के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button