अन्य राज्य

ठाकुर ने धर्मशाला में खानयारा क्षेत्र का दौरा किया

धर्मशाला 03 सितम्बर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को कांगड़ा जिले के धर्मशाला उपमंडल के बाढ़ प्रभावित खानयारा क्षेत्र का दौरा किया।

श्री ठाकुर ने खानयारा पहुंचकर बाढ़ से निजी और सार्वजनिक सम्पति को हुए भारी नुकसान का जायजा लिया। शुक्रवार को बादल फटने से बाढ़ की स्थिति बन गई थी।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और राजस्व अधिकारियों के साथ पूरे इलाके का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि मलबा हटाने और प्रभावितों को तत्काल राहत राशि मुहैया कराई गई है। उन्होंने लोगों से मानसून में सावधानी बरतने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को नुकसान का जल्द से जल्द आकलन करने का निर्देश दिया ताकि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जा सके।

Related Articles

Back to top button