अन्य राज्य

चंदनराम दास का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, धामी ने दी श्रद्धांजलि

बागेश्वर/नैनीताल, 27 अप्रैल : कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का पार्थिव शरीर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गया है। सरयू-गोमती- सरस्वती नदी के तट पर उनका पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेम चंद्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन मंत्री अजय ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। श्री दास के पुत्र गौरव दास और भाष्कर दास ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

इससे पूर्व पार्थिव शरीर को जनता एवं उनके समर्थकों के दर्शनों के लिए मंडलसेरा स्थित भाजपा कार्यालय में रखा गया। यहां भारी संख्या में लोग, उनके समर्थक, व्यापारी और सामाजिक संगठनों के लोग जुटे और अपने प्रिय नेता को श्रद्धाजंलि दी।

आज पूर्वाह्न 10.45 बजे उनके आवास से शव यात्रा निकलती। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए भारी उमड़ी थी। जब तक सूरज चांद रहेगा, चन्दन तेरा नाम रहेगा और चन्दन अमर रहे जैसे नारों के साथ शव यात्रा बागनाथ स्थित सरयू घाट पहुंची। पुलिस सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गयी। मुख्यमंत्री धामी भी अंतिम यात्रा में शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि श्री दास के आकस्मिक निधन से राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा वे सहज एवं मृदुभाषी थे। उन्होंने हमेशा गरीबों और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए काम किया। जनता की आवाज को विधानसभा में प्रमुखता से उठाते रहे। उन्होंने आगे कहा कि उनके सपनों और संकल्पों को आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को भी घर जाकर ढाढ़स बंधाया।

श्री दास को श्रद्धाजंलि देने वालों में विधायकगण सुरेश गडिया, विशन सिंह चुफाल, दीवान सिंह बिष्ट, भोपाल राम टम्टा, प्रमोद नैनवाल, बंशीधर भगत, सरिता आर्या, राम सिंह कैडा, मेयर जोगेन्द्र रौतेला, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष भाजपा इन्द्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व विधायक शेर सिंह गडिया, महेश नेगी, ललित फर्स्वाण, पूर्व सासंद प्रदीप टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख गोविन्द दानू, पुष्पा देवी, हेमा बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, देवकी नंदन जोशी, खंडक टगडिया, कुन्दन रैखोला शामिल रहे।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल, पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी जोशी, उपजिलाधिकारी हरगिरि, मोनिका सहित अनेक लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button