अन्य राज्य

तमिलनाडु में कुल 6.20 करोड़ मतदाता

चेन्नई, 05 जनवरी : तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यव्रत साहू द्वारा गुरुवार को जारी की गई राज्य मतदाता सूची में एक बार फिर महिला मतदाताओं की संख्या पुरूष मतदाताओं की संख्या से अधिक है।

श्री साहू ने आज यहां मीडिया को सूची जारी करते हुए कहा कि विशेष सारांश पुनरीक्षण की एकीकृत अंतिम मतदाता सूची के अनुसार तमिलनाडु में कुल मतदाताओं की संख्या छह करोड़ 20 लाख 41 हजार 179 है इनमें तीन करोड़ चार लाख 89 हजार 866 पुरुष, तीन करोड़ 15 लाख 43 हजार 286 और आठ हजार 27 किन्नर मतदाता है।

उन्होंने कहा कि चेंगलपट्टू जिले में शोझिंगनल्लूर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक कुल छह लाख 66 हजार 295 मतदाता हैं। इनमें तीन लाख 34 हजार 81 पुरूष, तीन लाख 32 हजार 96 महिला तथा 118 किन्नर मतदाता है। इसके बाद कोयम्बटूर जिले में कवुंदमपलयम 4 लाख 57 हजार 408 मतदाता हैं। इनमें दो लाख 27 हजार 835 पुरूष, दो लाख 29 हजार 454 महिला तथा 119 किन्नर मतदाता है।
उन्होंने कहा कि चेन्नई शहर में हार्बर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 1,70,125 मतदाता इनमें 88,396 पुरूष और 81,670 महिला तथा 59 किन्नर मतदाता है और नागपट्टिनम जिले में किल्वेलुर में दूसरा सबसे कम 1,75,128 मतदाताओं वाला क्षेत्र हैं यहां 85,652 पुरुष और 89,474। महिला तथा दो किन्नर मतदाता है।

श्री साहू ने कहा कि आज प्रकाशित अंतिम नामावली में 3,310 विदेशी मतदाता हैं, जिनमें से आठ मतदाताओं को इस विशेष सारांश संशोधन अवधि में नामांकित किया गया है।अब तक 4,48,138 दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है।
उन्होंने कहाकि फोटो मतदाता सूची का विशेष सारांश पुनरीक्षण एक जनवरी के संदर्भ में है। नौ नवंबर 2022 को मसौदा प्रकाशन के साथ शुरू हुआ। तथा नौ नवंबर से आठ दिसंबर, 2022 की अवधि के दौरान दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई थीं।

उपरोक्त संशोधन अवधि के दौरान नामों को शामिल करने के लिए 10,54,566 आवेदन प्राप्त हुए और इनमें से 10,17,141 आवेदन जिसमें 4,70,291 पुरूष तथा 5,46,225 महिला और 625 किन्नर मतदाताओं के आवेदन स्वीकार कर नाम शामिल किए गए।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिसने 17 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, मतदाता सूची में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकता है। लेकिन उनका नाम चार तिमाहियों में से एक में शामिल किया जाएगा जब वह 18 साल का हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदस्य थिरुमहान एवरा के कल निधन के बाद रिक्त हुई ईरोड पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को रिक्त घोषित करने के लिए नोटिस भेजेगी।

उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, चुनाव छह महीने में होने चाहिए। चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचित किए जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।”

Related Articles

Back to top button