अन्य राज्य

मणिपुर में नदी पार करते समय दो महिलाएं लापता

इंफाल, 25 अक्टूबर: मणिपुर के उखरुल जिले में चलौ नदी के पास बाढ़ में डूबी थोरलिरू धारा पार करते समय दो महिलाएं लापता हो गयीं।

पुलिस ने कहा कि आरएस नगमरेला और रामरेइला के रूप में पहचानी गई दो महिलाएं सोमवार को उखरुल जिले में चलौ नदी के पास थोरलिरू धारा पार करते समय बह गईं। धारा में समुचित पुल नहीं है और पिछले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश के कारण पानी का स्तर बढ़ गया है। बड़े पैमाने पर बचाव और तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन दोनों महिलाओं का पता नहीं चल सका।
राज्य आपदा दल मौके पर पहुंच गया है और तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

Related Articles

Back to top button