अन्य राज्य

पेरू में अशांति , मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हुई

लीमा, 27 दिसंबर : पेरू में दिसंबर माह से व्याप्त अशांति में मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गयी है।
पूरे के लोकपाल कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लोकपाल कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक झड़पों में 22 नागरिकों की मौत हुई, जबकि यातायात दुर्घटनाओं में और अवरुद्ध उपायों के कारण छह नागरिकों की मौत हुई। इसके अलावा दंगों में 371 नागरिकों और 290 पुलिस अधिकारियों सहित 661 लोग घायल हुए हैं।
पेरू में अंतरिम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब 07 दिसंबर को देश के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को महाभियोग लगाकर उनके पद से हटाया, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस को भंग करने की कोशिश की थी।

महाभियोग मतदान के दो घंटे के अंदर ही प्रधानमंत्री डीना बोलुआर्टे ने देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया और जुलाई 2026 तक श्री कैस्टिलो के शेष कार्यकाल को पूरा करने का संकल्प लिया। लेकि विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सुश्री बोलुआर्टे ने 2024 में राष्ट्रपति चुनाव चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा लेकिन उन्होंने दिसंबर 2023 में भी इस चुनाव को कराने की संभावना से भी इनकार नहीं किया।

Related Articles

Back to top button