ओडिशाभारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली 25 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होना भारत के गरीब, दलित वंचित समुदायों के लिए ऐतिहासिक पल है।

श्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, “समस्त राष्ट्र ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति के रूप शपथ लेते देखा। उनका राष्ट्रपति पद ग्रहण करना भारत खासकर गरीब, वंचित एवं दलित समुदायों के लिए एक ऐतिहासिक पल है। मैं उन्हें राष्ट्रपति पद पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने आशा एवं करुणा का संदेश दिया है। उन्होंने भारत की उपलब्धियों पर ज़ोर दिया और ऐसे समय आगे की राह को लेकर एक भविष्योन्मुखी विज़न पेश किया जब आज़ादी के अमृत महोत्सव मना रहा है।”

Related Articles

Back to top button