भारतमध्य प्रदेश
राष्ट्रपति मुर्मू आज मध्यप्रदेश में

इंदौर, 27 सितम्बर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू आज मध्यप्रदेश के इंदौर आएंगी।
श्रीमती मुर्मू ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित आईसेक अवार्ड सेरेमनी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे यहाँ सेंटर में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी।
राष्ट्रपति द्वारा आईएसएसी पुरस्कार 2022 सार-संग्रह, एससीएम के न्यूज़लेटर का सार-संग्रह, यूएन हैबिटेट द्वारा रिपोर्ट: स्मार्ट सिटीज मिशन- सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय बनाना, आईएसएसी पुरस्कार 2023 ब्रोशर (ई-रिलीज़) का विमोचन किया जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के वीडियो का प्रदर्शन होगा।
समारोह के दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रपति दोपहर लगभग तीन बजे इंदौर विमानतल से जबलपुर के लिये प्रस्थान करेंगी।