विश्व

यूक्रेनी सेना ने डीपीआर में गोलीबारी की , पांच नागरिक घायल

दोनेत्स्क, 21 जनवरी : यूक्रेन सेना की पिछले 24 घंटो के दौरान की गई गोलीबारी में दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) में कम से कम पांच नागरिक घायल हो गये है।

डीपीआर प्रांतीय रक्षा मुख्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
रक्षा मुख्यालय ने टेलीग्राम पर कहा कि 20 जनवरी को स्थानीय समयानुसार 08:00 बजे से 21 जनवरी को 08:00 बजे तक डीपीआर के क्षेत्र में यूक्रेन की सशस्त्र सेनाओं की गोलाबारी के चलते पांच नागरिक घायल हो गए।

डोनेट्स्क और लुहांस्क के गणराज्यों ने 2014 में यूक्रेनी सेना के साथ सशस्त्र संघर्ष के बीच यूक्रेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। रुस ने फरवरी 2022 में इन दोनों को मान्यता दी और यूक्रेन के सैनिकों से बचाव में मदद करने के लिए आग्रह पर यूक्रेन में एक सैन्य अभियान शुरू किया। सितंबर में जनमत संग्रह के बाद इन दोनों गणराज्यों को रूस में शामिल किया गया था।

Related Articles

Back to top button